
रुस ने युक्रेन पर किया बड़ा हमला, युक्रेनी जहाज डूबा..
मीडिया रिपोर्ट, 29 अगस्त 2025
शांति-समझोते की अमेरिकी प्रयासों के चलते रुस ने युक्रेन पर बड़ा हमला किया है। जिससे युद्ध विराम की सम्भावनाओं झटका पहुंचा है।
अब रूस ने यूक्रेनी नौसेना के ‘सबसे बड़े’ जहाज पर हमला किया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी नौसेना का जहाज ‘सिम्फेरोपोल’ एक हमले का शिकार हुआ है और वह डूब गया है। कथित तौर पर यह जहाज एक दशक से अधिक समय में कमीशन किया गया सबसे बड़ा जहाज था। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक, रडार और ऑप्टिकल जासूसी के लिए डिज़ाइन किया गया यह मध्यम आकार का जहाज डेन्यूब नदी के डेल्टा में डूबा है।
रूस की समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना समुद्री ड्रोन द्वारा यूक्रेनी नौसेना के जहाज को नष्ट किए जाने की पहली घटना है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर हमला हुआ था, जिसमें एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी नौसेना ने कहा है कि बचाव अभियान जारी है और चालक दल के अधिकांश सदस्य बच गए हैं, जबकि कुछ अभी भी लापता हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस जहाज को 2019 में लॉन्च किया गया था, 2021 में इसे यूक्रेनी सेना में शामिल किया गया था और इसे यूक्रेन के नौसैनिक बेड़े में महत्वपूर्ण माना जा रहा था। बताया गया है कि 2014 में शत्रुता शुरू होने के बाद से यह यूक्रेन द्वारा लॉन्च किया गया सबसे बड़ा जहाज था।