क्राइम रिपोर्ट

इछावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : जान लेवा हमले के दोनों आरोपियों को हथियार सहित किया गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्ट

इछावर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : जान लेवा हमले के दोनों आरोपियों को हथियार सहित किया गिरफ्तार

इछावर, 16 मार्च 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

थाना इछावर अंतर्गत ग्राम भाऊँखेड़ी में गत शनिवार को दो व्यक्ति द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति पर धारधार हथियारों से जान लेवा हमला किया था। इसके बाद फरार हो गए थे। फरार दोनों आरोपियों को इछावर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी अभिमन्यु वर्मा पिता मनोहर वर्मा निवासी ग्राम भाऊखेड़ी की रिपोर्ट पर अपक्र. 93/26 धारा 109(1)(हत्या के प्रयास ) बीएनएस व अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसमें फरियादी ने बताया कि दिनांक 14 14 मार्च 2026 को समय लगभग 19:30 बजे ग्राम भाऊँखेड़ी में कृष्णपाल वर्मा तथा लखनलाल वर्मा द्वारा मकान विवाद को लेकर उसके पिता मनोहर वर्मा के ऊपर जान से मारने की नियत से चाकू व गुप्ति से हमला किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी भेरूंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना इछावर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी कृष्णपाल वर्मा एवं लखनलाल वर्मा को राउंडअप किया गया |

पूछताछ दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया गया |आरोपी कृष्णपाल व लखन से अपराध में प्रयुक्त हथियार जप्त किये गये । दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण- (01) लखनलाल वर्मा पिता गंगाराम वर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी भाऊखेड़ी
(2) कृष्णपाल पिता लखनलाल वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी भाऊखेड़ी थाना इच्छावर
गिरफ्तारशुदा आरोपियों को आज 16/3/26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया व जेल वारंट प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया |

उक्त कार्यवाही में -:
थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज कुमार वाडेकर,उनि शिवलाल वर्मा सहित समूचे स्टाफ का योगदान उल्लेखनीय रहा।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button