Blog

इछावर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर में पौधरोपण

हरियाली से खुशहाली...

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर इछावर में पौधरोपण

इछावर, 05 जून 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

गुरुवार को नगर के अमृत पार्क दशहरा मैदान में स्व सहायता समूह की बहनों के साथ वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि
यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। एक वृक्ष, सौ जीवन के समान है।
आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति को सहजें और पर्यावरण के प्रहरी बनें। आध्यात्म के दृष्टिकोण से भी पौधरोपण को मानव मात्र के लिए विशेष फलदायी बताया गया है।

इस अवसर पर मप्र शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, भाजपा पार्षद गण,
सहायता समूह की बहनें और नागरिकगण, पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने इस अभियान को और भी सार्थक बनाया।

Related Articles

Back to top button