आष्टा में हुई कान फोड़ू डीजे पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की कार्रवाई,वाहन सहित डीजे जब्त
डीजे पर कार्रवाई का श्रीगणेश...

आष्टा में हुई कान फोड़ू डीजे पर कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की कार्रवाई,वाहन सहित डीजे जब्त
आष्टा, 24 फरवरी 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
गत 13 फरवरी थाना परिसर में हुई बैठक और उसमें लिए गए निर्णय से डीजे वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। समिति की बैठक में डीजे वालों को चेतावनी दी गई थी कि परीक्षाओं के दृश्टिगत तेज आवाज पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ और वही तेज आवाज बरकार रखी।
जानकारी देते हुए एसडीओपी प्रवीण चढ़ोकर ने बताया कि थाना आष्टा परिसर में समस्त आष्टा क्षेत्र के डीजे संचालकों एवं शादी/मैरेज गार्डन संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान सभी को निर्देशित किया गया था कि आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा शासकीय भवन जैसे अस्पताल, न्यायालय, स्कूल, थाना आदि के आसपास डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उक्त निर्देशों के बावजूद भोपाल से आष्टा लाकर नटराज डीजे द्वारा रात्रि लगभग 12:00 बजे तक डीजे बजाया जा रहा था। सूचना प्राप्त होने पर थाना आष्टा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद कराया गया तथा डीजे संचालकों के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए डीजे जप्त किया जाकर मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम धारा 7/15 के तहत प्रतिबंधित वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण पंजीवद्ध कर कार्यवाही की गई है।
इन पर हुई कार्रवाई…
1.मन्नू कुशवाह पिता स्व. राजाराम कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुबारकपुर
2.करन सिंह पिता अर्जुन सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुबारकपुर
जब्त वाहन –
पिकअप वाहन क्रमांक MP05 G 7534



