Blog

सेमलीजदीद में नाबालिग ने लगाई फांसी: रात भर से थी लापता, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

आत्महत्या

सेमलीजदीद में नाबालिग ने लगाई फांसी: रात भर से थी लापता, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

इछावर राजेश माँझी, एमपी मीडिया पॉइंट

सीहोर जिले की इछावर जनपर पंचायत के गांव सेमलीजदीद में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव रविवार सुबह खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लड़की रातभर से लापता थी।

जानकारी के अनुसार, गांव सेमलीजदीद की रहने वाली 12 साल की कवित्रा अचानक घर से कहीं से चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। वहीं, सुबह कवित्रा के नाना इंदु सिंह ने खेत में जाकर देखा तो कवित्रा का शव पेड़ से लटका मिला।

इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही सूचना पर इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, मृतका कवित्रा पिता अमर सिंह 12 वर्ष का शव पेड़ पर लटका मिल है। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल इछावर भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बकरी को लेकर मां से हुआ था विवाद

वहीं, मृतका के मामा केशू सिंह ने बताया कि शनिवार रात कवित्रा का अपनी मां से बकरी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद नाराज होकर घर से चली गई। उन्होंने बताया कि संभवता इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि मृतिका के परिवार में चार बहन, एक भाई और मां है। उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। परिवार खेत पर ही रहता है।

Related Articles

Back to top button