Blog

सीहोर जिले में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किसानों के खाते में 118 करोड़ 41 लाख रूपये की राहत राशि अंतरित की, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की पहल पर इछावर विधानसभा क्षेत्र को भी मिली सौगात

सीहोर जिले के लिए सौगातों भरा दिन

सीहोर जिले में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने किसानों के खाते में 118 करोड़ 41 लाख रूपये की राहत राशि अंतरित की,

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की पहल पर इछावर विधानसभा क्षेत्र को भी मिली सौगात

सीहोर, 18 अक्टूबर, 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के बिलकिसगंज में आयोजित कार्यक्रम में पीला मोजेक, कीट व्याधि एवं अतिवृष्टि से हुई सोयाबीन फसल क्षति से प्रभावित सीहोर जिले के 2,05,977 किसानों के खाते में 118 करोड़ 41 लाख रूपये की राहत राशि अंतरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के 69 करोड़ 38 लाख 36 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज धनतेरस के शुभ अवसर पर किसानों की चिंता को दूर करने के लिए सरकार द्वारा राहत रा‍हत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंनें कहा कि हमारी सरकार किसान, गरीब, महिला और वंचित वर्गों की सरकार है। उन्होंने कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों को अभी केवल राहत राशि दी जा रही है, अभी फसलों का बीमा मिलना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिले इसके लिए हमारी सरकार किसानों की फसलों का निरंतर समर्थन मूल्य बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले इसके लिए सरकार द्वारा भावांतर योजना प्रारंभ की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सीमा पर जवान और खेत में किसान, अपने-अपने तरीके से देश की सेवा करते हैं। हमारी सरकार के लिए दोनों का ही सम्मान सर्वोपरि है। राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सिंचाई सुविधा हो या किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाना, हमारी सरकार हर कदम पर किसान संबंधी विषयों में संवेदनशीलता के साथ सक्रिय है। प्रदेश में कभी सिंचाई का रकबा मात्र साढ़े 7 लाख हेक्टेयर था और हमारी सरकार आने के बाद सिंचाई का रकबा 53 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करोड़ों बहनों को हर माह लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। दीपावली के बाद अब भाई दूज पर भी 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। अगले महीने से हर माह लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पहले 5 लाख रुपए तक के 5 हॉर्स पावर के पंप के लिए किसानों को 2 लाख रुपए खुद से लगाने पड़ते थे, अब सरकार इस पर 90 प्रतिशत का अनुदान दे रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को 32 लाख सोलर पंप प्रदान करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में उद्योग बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रदेश में लगातार इंडस्ट्री समिट की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर के शरबती गेहूं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का लक्ष्य है कि “सबका साथ, सबका विकास”, इस आधार पर हमारी सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन बेहतर से बेहतर हो और वह अपने क्षेत्र के विकास में भाग ले सके। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इसके लिए हमारी इन्वेस्टर्स समि‍ट के माध्यम से निरंतर औद्योगिक विकास को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश सक्षम बने और सभी क्षेत्रों में देश में नंबर बने यही हमारा लक्ष्य है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहा है। हमारी सरकार निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, महिलाओं और बच्चों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिले।

मुख्यमंत्री की घोषणाओं में इछावर भी शामिल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा के अनुरोध पर कोलार मेजर लिफ्ट परियोजना में इछावर क्षेत्र के बिलकिसगंज सहित 44 ग्रामों को शामिल करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने इछावर नगर परिषद में विकास कार्यों के लिए विशेष निधि से अनुदान देने की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनेक विभागों और स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों एवं स्टॉल्स का भी अवलोकन किया तथा स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा तैयार किए पोषक उत्पादों की सराहना की।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button