
इछावर: युवक फांसी पर झूला
इछावर/ब्रिजिशनगर, 25 जून 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
तहसील मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम ब्रिजिशनगर में 35 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र रामसिंह अहीर ने खुद के ही घर पर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना दी गई है।
शव को पोस्ट मार्टम के लिए इछावर लाया जाएगा।
जानकारी अनुसार मृतक के मकान में घटना के समय वह अकेला था। घर-परिवार के लोग गांव में ही कहीं बाहर गए हुए थे।
घटना दोपहर करीब सवा दो बजे के आसपास की बतायी जा रही है।