Blog

अयातुल्ला खोमेनेई की मौत से बौखलाए ईरान ने तेल टेंकर पर किया हमला, जहाज में 15 भारतीय भी

यूएस-इज़राइल-ईरान वार

अयातुल्ला खोमेनेई की मौत से बौखलाए ईरान ने तेल टेंकर पर किया हमला, जहाज में 15 भारतीय भी,
हमले के बाद मिडिल-ईस्ट में बढ़ सकता और भी तनाव

मीडिया रिपोर्ट
02 मार्च 2026

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक ओमान के मुसंदम पेनिनसुला के पास पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर ‘स्काईलाइट’ को निशाना बनाया गया। इसके बाद ओमान के दुकम पोर्ट पर भी ड्रोन हमलों की खबर सामने आई। ओमान के Maritime Security Center (MSC) के अनुसार, इस हमले में कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं।

Crew Details: 20 मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया, 15 भारतीय भी

MSC ने बताया कि ‘SKYLIGHT’ नाम का यह टैंकर खासाब पोर्ट से 5 नॉटिकल मील उत्तर में टारगेट किया गया। जहाज़ पर कुल 20 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। हमले के बाद सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 लोगों को अलग-अलग चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।हालांकि, MSC ने यह साफ नहीं किया कि टैंकर पर किस तरह का हमला हुआ।

Radio Warning and Rising Tensions: जहाजों को दी गई चेतावनी

हमले से पहले एक कथित रेडियो प्रसारण में यह चेतावनी दी गई थी कि किसी भी जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं है। इसके बाद कई तेल और गैस टैंकरों ने इस मार्ग से बचने की कोशिश की। इस स्थिति से शिपिंग कंपनियों, बीमा कंपनियों, सरकारों और वैश्विक तेल बाजारों में चिंता बढ़ गई है।

Iran’s Warning: स्ट्रेट बंद करने की धमकी

ईरान ने पिछले महीने भी चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका या कोई अन्य देश उस पर हमला करता है, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है। अब अमेरिका और इज़राइल के हमलों में सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बयान जारी कर कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की आर्म्ड फोर्सेज का इतिहास का सबसे खतरनाक अटैकिंग ऑपरेशन किसी भी समय शुरू हो सकता है। इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

होर्मुज स्ट्रेट को दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ता माना जाता है। दुनिया में खपत होने वाले तेल का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। यह पतला समुद्री गलियारा फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी, अरब सागर और आगे हिंद महासागर से जोड़ता है। इसके उत्तर में ईरान स्थित है, जबकि दक्षिण में ओमान और UAE हैं। ईरान इस स्ट्रेट पर ओमान के मुसंदम पेनिनसुला के साथ कंट्रोल शेयर करता है।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button