सीहोर : सैलानियों को जोखिमपूर्ण स्थानों पर जाने रोकने के प्रयास जारी, मार्गों पर लगाए चेतावनी बोर्ड, तैनात किये कर्मचारी…
प्रशासन ने किया सैनालियों को सचेत

सैलानियों को जोखिमपूर्ण स्थानों पर जाने रोकने के प्रयास जारी,
मार्गों पर लगाए चेतावनी बोर्ड, तैनात किये कर्मचारी…
सीहोर, 20 जुलाई, 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
सीहोर जिले के वाटरफॉल, बांध, नदियों के तटीय क्षेत्र सहित अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर सैलानियों को जाने से रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। ऐसे स्थानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और मार्गों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। ताकि पर्यटकों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोका जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि सीहोर जिला प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले के दिगंबर वाटरफॉल, अमरगढ़ वाटरफॉल, कालियादेव वाटरफॉल, बुधनी मिडघाट क्षेत्र, कोलार बांध क्षेत्र, झोलियपुर बैराज, नर्मदा तटीय सहित सभी जोखिमपूर्ण स्थानों पर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध का उल्लंघन कर इन स्थानों पर जाने वाले लोगों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी नागरिकों से बांध, तालाब, झरनों सहित अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर नहीं जाने की अपील करते हुए कहा है कि इस प्रतिबंध का पालन करें और वर्षा ऋतु के दौरान अपने जीवन की सुरक्षा को महत्व देते हुए इन स्थानों पर ना जाएं।