क्राइम रिपोर्टमध्यप्रदेश

प्रेम प्रसंग के चलते मां ने ही करा दी नाबालिग बेटी की हत्या, थाना रेहटी पुलिस ने किया खुलासा

ममता पर भारी फर्जी मोहब्बत..

प्रेम प्रसंग के चलते मां ने ही करा दी नाबालिग बेटी की हत्या,

थाना रेहटी पुलिस ने किया खुलासा

रेहटी/सीहोर, 21फरवरी 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

एक सुनियोजित और मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाले ‘हत्या कांड’ का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका की मां एवं उसके प्रेमी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

पूरा मामला यह है कि सुषमा यदुवंशी पति स्व. मेहताब सिंह यदुवंशी, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बाबरी ने थाना रेहटी पहुंच रिपोर्ट किया कि मेरी लडकी राधिका उम्र 09 साल की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला घोटकर हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा प्रकरण विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। प्रकरण में उनि नंदराम अहिरवार स्टाफ के साथ रवाना होकर ग्राम बाबरी पहुंचा। आरोपी राहुल यदुवंशी पिता रामगोपाल यदुवंशी उम्र 35 साल निवासी बावरी थाना रेहटी से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरा सुषमा यदुवंशी के साथ पूर्व से प्रेम प्रंसग है उसकी पुत्री राधिका का हम दोनों के मिलने पर बाधा बनती थी इसलिये मैने ओर सुषमा ने षडयंत्र रचा, साथ ही सुषमा ने बोला कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को मैं सुबह 9.00 बजे ढाबे पर मजदूरी करने चली जाउंगी तब मेरी लडकी अकेली रहेगी तो उसकी हत्या कर देना।

योजना के अनुसार मैं 11.30 बजे दिन को सुषमा के घर पहुंचा और घुसकर देखा तो लडकी राधिका घर पर अकेली थी, मैने उसकी लेंगी जो पड़ी हुई थी उसको उठाकर गले मे कस कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।

रेहटी पुलिस ने राहुल यदुवंशी पिता रामगोपाल यदुवंशी उम्र 36 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना रेहटी जिला सीहोर एवं सुषमा यदुवंशी पति स्व. मेहताब सिंह यदुवंशी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बाबरी थाना रेहटी जिला सीहोर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

इस हत्याकाण्ड के खुलासे में एसडीओपी सीहोर सुश्री पूजा शर्मा, निरीक्षक राजेश कहारे (थाना प्रभारी रेहटी),उनि नंदराम अहिरवार,सउनि बी.एस सिकरवार,प्रआर.फूलसिंह सहित समूचे स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button