Blog

बुधनी/सीहोर : कांग्रेस पार्टी हमेशा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं मार्ग अनुसार सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध है- कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा

कार्यक्रम..

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली सामाजिक भेदभाव दूर करने की शपथ।
    कांग्रेस पार्टी हमेशा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं मार्ग अनुसार सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध है।
    – कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा

बुधनी /सीहोर, 26 जून 2025. 

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा ग्राम चकल्दी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा “संविधान सत्याग्रह”  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सक्रिय कांग्रेस नेत्री अभिलाषा धुर्वे के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में बुधनी के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डा. अंबेडकर के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया एवं भारतीय संविधान बचाने तथा सामाजिक भेदभाव दूर करने की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सचिव विक्रम मस्ताल शर्मा ने कहा कि, डॉ भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान के शिल्पकार थे।
वे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। जिसने भारत के संविधान का मसौदा तैयार किया। उनका कानून, अर्थव्यवस्था एवं राजनीति का ज्ञान व्यापक था।

श्री शर्मा ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने जीवन पर्यंत सामाजिक न्याय, और समानता के लिए संघर्ष किया। और भारतीय संविधान में इन मूल्यों को शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आज कुछ शक्तियों द्वारा भारत के सामाजिक न्याय एवं समानता के प्रति नफरत का वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है। जिसे हमें नाकाम करना है।
कार्यक्रम में श्री शर्मा सहित मलखान सिंह चंद्रवंशी, अभिलाषा धुर्वे, प्रेम गुप्ता, अंकित चौहान, विष्णु प्रसाद, कपिल चौहान, मंगल सिंह ठाकुर, बसंत मालवीय, अनूप पटेल, राजकुमार पंवार, रघु पटेल, सचिन प्रजापति एवं बुदनी ब्लॉक के वरिष्ठ जन तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button