न्यायतंत्र

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आमने सामने

विजय मालवीय
सीहोर,एमपी मीडिया पॉइंट

बाबा साहब अम्बेडकर पर अमित शाह को बदनाम करने को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यलय का घेराव व कांग्रेस का पुतला दहन कार्यक्रम बनाया जैसे ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम की भनक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिली जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृव में कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यलय में इखट्टा होना शुरू हो गया इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यलय का घेराव करने आए थे तभी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ एक दूसरे के आमने सामने हो गए इस दौरान पुतले के लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झूमा झटकी हो गई हंगामे के बाद भारी पुलिस बल में काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग अलग किया।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button