Blog

जन्मदिन विशेष : राजीव गुजराती

जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीहोर

राजीव गुजराती 
जन्मदिन पर विशेष :
—————————-
एक नैसर्गिक नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण प्रतिभावान युवक का छात्र राजनीति से लेकर जन प्रतिनिधि बनने एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तक का सफर

बकलम- जयंत शाह

12 अगस्त 2024। आज सीहोर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव गुजराती का जन्मदिन है।
पूरे जिले के कांग्रेस जन द्वारा राजीव गुजराती को जन्म दिवस की बधाई प्रेषित की जा रही है।
एमपी मीडिया पॉइंट सीहोर द्वारा‌ राजीव को जन्म दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

राजीव गुजराती
——————–
एक मध्य वर्गीय किसान परिवार मे जन्मे राजीव को राजनीति विरासत में प्राप्त नहीं हुई।
परंतु परिवार द्वारा समाज सेवा के संस्कार अवश्य बचपन से ही मिले थे।

होनहार बीरवान के होत चीकने पात
———————————————
कहा जाता है, पूत के पांव पालने में
राजीव ने‌ अपनी प्रारंभिक शिक्षा अंग्रेजी माध्यम के तत्कालीन समय की प्रतिष्ठित स्कूल शारदा विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी से प्राप्त की।
छात्र जीवन से ही नैसर्गिक नेतृत्व क्षमता के धनी राजीव अपनी स्कूल मे छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।

इंजीनियरिंग कॉलेज मे भी छात्र संघ अध्यक्ष रहे
———————————————
राजीव ने अपनी ग्रेजुएशन सत्य सई इंजीनियरिंग कॉलेज से बीए. ई . सिविल की डिग्री प्राप्त कर पूरी की।
सत्य सई इंजीनियरिंग कॉलेज में भी राजीव कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

N S U I के माध्यम से किया कांग्रेस की छात्र राजनीति में प्रवेश
——————————————–
कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई के उपाध्यक्ष बने।
राजीव 2006 से 2009 तक‌ मनोनीत अध्यक्ष और 2009 से 2011 तक निर्वाचित अध्यक्ष रहे।

उनकी कार्य कुशलता और संगठन क्षमता को देखते हुए राजीव को
N S U I का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया ।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष
————————-
युवावस्था में राजीव सीहोर जिला युवक कॉग्रेस  अध्यक्ष बने।
अपनी संघर्षील कार्यशैली के साथ कार्य करते हुए जिला युवा कांग्रेस को अत्यधिक सक्रियता प्रदान की।
राजीव की कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव बनाया गया।

कांग्रेस सेवा दल
———————-
राजीव कांग्रेस पार्टी के सबसे अनुशासित फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन सेवादल के सीहोर जिला मुख्य संगठन रहे।
सेवादल में कार्य करते हुए अनुभव प्राप्त किया । जिसके चलते अनुभव और अनुशासन राजीव की कार्यशैली में झलकता है।

निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में चुनाव लड़ने और कार्य करने का अनुभव
——————————————
राजीव एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस में तो चुनाव लड़कर निर्वाचित अध्यक्ष बने ही।
ऐसा माना जाता है कि, स्थानीय निकाय के चुनाव में अधिकांशतः प्रदेश में सत्ताधारी दल का ही बोलबाला रहता है।
परंतु सीहोर में जब नगर पालिका चुनाव हुए वार्ड क्रमांक 5 से राजीव गुजराती कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडे। सत्ताधारी भाजपा ने भी
उनके सामने RSS के कार्यकर्ता
को चुनाव मैदान में उतारा।
और भारतीय जनता पार्टी तथा RSS की संयुक्त ताकत से मुकाबला करते हुए अपने कुशल व्यवहार के चलते राजीव ने पार्षद पद के लिये विजय प्राप्त की। उस समय पूरे सीहोर के राजनीतिक गलियारों में वार्ड नंबर 5 के चुनाव पर नजर थी। कठिन परिस्थितियों में राजीव ने कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार के रूप में विजय प्राप्त की।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिये कड़ी मेहनत
———————————————
राजीव ने विगत लोकसभा में कांग्रेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी स्वयं को बनाने के लिए प्रयास किया।
इस सिलसिले में सीहोर विधानसभा का कई बार दौरा किया।
एवं कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज तैयार कर ली।
परंतु कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा का टिकट सीहोर विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके , रमेश सक्सेना के पुत्र जिला पंचायत सदस्य शशांक सक्सेना को दी गई।
राजीव ने स्वयं की ओर से पहल करते हुए कांग्रेस पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में शशांक के पक्ष में निष्ठा के साथ कार्य किया।
पार्टी के प्रति उनकी लगन और निष्ठा को देखते हुए राजीव गुजराती को सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल
—————————————-
जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए राजीव को अभी लंबा समय नहीं हुआ परंतु कांग्रेस की छात्र राजनीति और युवा राजनीति से जुड़े होने के कारण जिले भर के कांग्रेस नेताओं से उनका संपर्क है एवं युवा कार्यकर्ताओं में अच्छी खासी लोकप्रियता है। अपनी सक्रिय एवं अनुशासित कार्य शैली से अपने सहयोगियों के साथ राजीव ने कांग्रेस संगठन को गति प्रदान की।
संगठन के कार्यों के साथ ही समय-समय पर सरकार एवं भाजपा की गलत नीतियों के विरोध में और जन समस्याओं के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन चलाए गए।
जिसका सफल नेतृत्व राजीव ने किया ।

सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों मे सहभागिता
—————————————
राजनीति के साथ ही राजीव नगर के धार्मिक एवं सामाजिक आयेाजनो में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
राजीव विगत 10 वर्षों से महाशिवरात्रि उत्सव समिति के अध्यक्ष हैं।
जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सीहोर में भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाता है।

राजीव ने चुना संघर्ष का मार्ग
—————————————
वर्तमान समय में सत्ताधारी दल के विधायक सुदेश राय जब कांग्रेस पार्टी में थे उस समय राजीव गुजराती उनके खास सहयोगियों में थे।
परंतु सुदेश राय द्वारा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद राजीव ने उनसे दूरियां बना ली।
अपने सिद्धांतों से समझोता नहीं करते हुए संघर्ष की राह चुनी।
एवं कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में सतत पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहे।

आज राजीव गुजराती के 39 में जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु की कामना के साथ ही उज्जवल भविष्य की भी शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button