पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजन द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण
![](https://mpmediapoint.com/wp-content/uploads/2024/08/49f27fcb3128429aac1f965e71c58bf4_copy_800x491-780x470.jpg)
पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजन द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
राजेश माँझी, एमपी मीडिया पॉइंट
सीहोर जिले के इछावर तहसील के गांव ब्रिजिश नगर में पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ब्रिजिश नगर घनश्याम पटेल के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनो के साथ वृक्षारोपण किया गया एवं ग्रामीणों को प्रेरित किया गया की वृक्ष अवश्य लगाए। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम पटेल ने कहा की मानव जीवन में पेड़ पौधों की एक विशेष भूमिका होती है। वृक्षों से पर्यावरण शुद्ध रहता है एवं हमे जीवनदायनी आक्सीजन गैस हमे वृक्षों से ही मिलती है। हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। इसलिए पेड़ पौधे जरुर से जरुर लगाए।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया पौध रोपण जिसमें पूर्व सरपंच रतन सिंह मेवाडा, बाबू लाल पटेल, मंडलम अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, जयदीप पटेल, वीरेन्द्र मेवाडा, किशोर मेवाड़ा, देवीसिंह ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, कमल मालवीय अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।