Blog

परिवार के इकलौते युवक की कुएं में डूबने से मौत

कुएं में डूबने से मौत

परिवार के इकलौते युवक की
कुएं में डूबने से मौत

इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट

आज दिन रविवार को समय दोपहर करीब 1 बजे इछावर तहसील का गांव निपानिया सिक्का में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण अखलेश वर्मा ने बताया की अंकित वर्मा पिता नारायण सिंह के खेत पर खरीफ की फ़सल सोयाबीन में इल्ली मार दवा का छिड़काव कर रहे थे। अंकित वर्मा पम्प टांग कर छिड़काव कर रहा था वहीं देवेन्द्र वर्मा कुएं से पानी लेकर आ रहा था। देवेन्द्र की उम्र 22 वर्ष थी। कुएं से पानी भरते समय पैर फिसल गया और युवक कुएं में चला गया। कुएं में पानी ऊपर तक भरा हुआ था। युवक को तैरना नहीं आता था। बाद में जब देवेन्द्र पानी लेकर नही आया तब अंकित ने देखा जबतक बहुत देर हो चुकी थीं। खेत के आसपड़ोस के किसानो के सहयोग से देवेन्द्र को निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। तुरन्त सिविल अस्पताल इछावर ले जाया गया। वहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देवेन्द्र अपने परिवार में इकलौता बेटा था। परिवार में माता पिता और देवेन्द्र और छोटी बहिन है। देवेन्द्र के पिता एक किसान है। गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का इकलौता बेटा जानें से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। अस्पताल तक नहीं आ पाए तब तक काफी देर हो गई थीं। ड्यूटी डॉक्टर ने किया मृत घोषित

अंकित चांडक
सीबीएमओ सिविल अस्पताल इछावर

Related Articles

Back to top button