कार्रवाई

सीहोर : यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिलों का फोड़ा चालानी पटाखा, ऐसी कार्रवाइयों का जिले स्तर पर विस्तार की दरकार

क्या ऐसी कार्रवाईयां जिले के अन्य नगरों में भी होंगी ?

सीहोर : यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिलों का फोड़ा चालानी पटाखा,
ऐसी कार्रवाइयों का जिले स्तर पर विस्तार की दरकार

सीहोर, 01 अप्रैल 2026
एमपी मीडिया पॉइंट

आम राहगीरों के लिए सिरदर्द का कारण बनती जा रही, पर्यावरण में ध्वनि प्रदूषण फैला रही पटाखा फोड़ मोटरसाइकिलों के खिलाफ सीहोर नगर में यातायात पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देकर कुछ हद तक गर्मी के मौसम में ठंडक का अहसास कराया है।

मॉडिफाईड साइलेंसर युक्त बुलेट मोटरसाइकिल पर चालानी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक यातायात प्रभारी सूबेदार बृजमोहन धाकड के नेतृत्व मे यातायात पुलिस सीहोर द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तीन बुलेट मोटर साइकिल चालकों द्वारा अपने वाहन में मोडीफाइड साइलेंसर लगवाकर मानक ध्वनि से अधिक एवं पटाखा जैसी आवाज़ करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल चलाते पाये जाने पर यातायात पुलिस सीहोर द्वारा तीनों वाहनों को रोका गया एवं वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर बुलेट मोटरसाइकिल के मोडीफाइड साइलेंसर निकलाये गये।

लोगों का कहना है कि ऐसी ही कार्रवाईयां समूचे जिला स्तर पर होनी चाहिए और लगातार जारी रहे तो “सोने पर सुहागा”…

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button