Blog

मनोज कुमार की फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान,उनके सपनों को किया भाजपा सरकार ने साकार

कार्यक्रम

मनोज कुमार की फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान,उनके सपनों को किया भाजपा सरकार ने साकार

इछावर/सीहोर एमपी मीडिया पॉइंट
राजेश माँझी

पांच दशक पूर्व इस देश की खास समस्याओं को लेकर टाकिजों में प्रदर्शित हुई फिल्म रोटी, कपड़ा और मकान को आज भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार ने तब्बजो देते हुए जनता को इस समस्या से निजात दिलाई, उक्त बात मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा एक समारोह के दौरान कहीं गई। वह इछावर के सीएम राइस हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार हर तरीके से गरीबों के हित में खड़ी हुई है। चाहे वह विधायकनिधि हो,सांसद निधि हो या शासन की किसी योजना अन्तर्गत आने वाली सहायता राशि हो। हम जरूरतमंदों के पास पहुंचाते हैं और यही कारण है कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बना हुआ है।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने तीन वाहन जो की इछावर से सेमली जदीद, इछावर से गाजीखेड़ी, इछावर से नादान को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कैलाश सुराना ने मध्य प्रदेश शासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इछावर क्षेत्र प्रगति की क्षेतिज को पकड़ने जा रहा है।और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मुख्य मंत्री मोहन यादव और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति मैं भाजपा मंडल की तरफ़ से आभार व्यक्त करता हू।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता

जिला उपाध्यक्ष भाजपा मंडल सीहोर कैलाश सुराना,अध्यक्ष नगर परिषद् इछावर देवेन्द्र वर्मा, भूपेन्द्र सिसोदिया सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button