Blog

इछावर(एमपी) : सोने के बाघ की तरह देश मे दहाड़ रहा मध्यप्रदेश- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राजनिति

प्रदेश में हर दूसरे – तीसरे दिन उद्योगों को नई सौगात और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी ‘भारत फर्स्ट’ की भावना से देश के किसान और उद्योगपतियों के लिए संघर्षरत हैं,         राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी किया संबंधित

हाइलाइट्स

इकाइयों के भूमि पूजन और आशय पत्र वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित,

भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन आज भारत सोने के बाघ की तरह दहाड़ रहा है,

सीहोर के बडियाखेड़ी में 2000 करोड़ रुपए के निवेश से नए उद्योग आरंभ किए जाएंगे,

आगामी वर्षों में सीहोर, भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का महत्वपूर्ण भाग होगा,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के बडियाखेड़ी में नई औद्योगिक इकाइयों के भूमि पूजन और आशय पत्र वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित,

सीहोर/इछावर, 02 अगस्त, 2025
एमपी मीडिया पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बदलते दौर में भारत की भूमिका विश्व में निरंतर महत्वपूर्ण हो रही है। भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था ,लेकिन आज भारत सोने के बाघ की तरह दहाड़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘भारत फर्स्ट’ की भावना से देश के किसान और उद्योगपतियों के लिए दुनिया से लोहा लेने को तैयार हैं। उनकी मंशा के अनुरूप प्रदेश में हर दूसरे या तीसरे दिन उद्योगों को नई सौगात और युवाओं को रोजगार का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में सीहोर के बडियाखेड़ी में 2000 करोड रुपए के निवेश से नए उद्योग आरंभ किए जाएंगे। सीहोर में जल्द ही एक लाख मैट्रिक टन सब्जियों की खरीद की व्यवस्था शुरू होगी, इससे जिले के दो लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लग रहीं फूड इंडस्ट्रियां फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित करेंगी। सीहोर में पावर ट्रांसफार्मर की इकाई लगने से भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सीहोर को पार्वती काली सिंध चंबल परियोजना का भी लाभ मिलेगा। आगामी वर्षों में सीहोर, भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी का महत्वपूर्ण भाग होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के बडियाखेड़ी में नई औद्योगिक इकाइयों के भूमि पूजन और आशय पत्र वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

प्रदेश में रोजगार परक उद्योग लगाने को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है राज्य सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग लगाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार उद्योगपतियों को हर संभव सहयोग प्रदान कर प्रदेश में रोजगार परक उद्योग लगाने को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत ना हो। प्रदेश में महिला कर्मियों के लिए 10 साल तक 6000 रुपये प्रति माह और पुरुष कर्मियों के लिए 5000 रुपये मासिक अनुदान राज्य सरकार की ओर से उद्योगपतियों को दिया जाएगा। प्रदेश में स्थापित हो रहे उद्योग विकास और रोजगार के केंद्र हैं अतः वे मंदिर के समान हैं।

सीहोर में लगेगा राज्य स्तरीय कृषि मेला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सीहोर में 12 से 14 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर के उद्योगपति, किसान और विशेषज्ञ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम मध्यप्रदेश को कृषि और दुग्ध उत्पादन में देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लक्ष्य के कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक विकासखंड में एक वृंदावन ग्राम विकसित कर रही है। प्रदेश में श्री कृष्ण पथ विकसित करने की दिशा में भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कृषि सिंचाई का रकबा बढ़कर 52 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में नवाचार किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की एयर एंबुलेंस योजना का देश के अन्य राज्य अनुसरण कर रहे हैं। गरीब जरूरतमंद परिवारों के लिए जिलों में शव वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं। किसान कल्याण और बहनों के सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में विशेष योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश लाने के वैश्विक स्तर पर प्रयासरत- राजस्व मंत्री श्री वर्मा

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में निवेश लाने के वैश्विक स्तर पर प्रयासरत हैं। सीहोर में उद्योग लगने से यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा अब तक प्रदेश के 1 करोड़ 9 लाख किसानों के लंबित मामलों का निपटारा किया गया है और 42 लाख लोगों को पट्टे बांटे गए हैं। मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मेरे पास फोन आया था तब मैं अपने खेत पर काम कर रहा था, डॉक्टर साहब ने मुझे राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंप कर बड़ा विश्वास जताया है। प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने भी कार्यक्रम को संबंधित किया।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने 06 औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन किया। इनमें वान्यावेदा ग्रीन्स, बारमॉल्ट माल्टिंग इंडिया प्रा.लि., सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लि., श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज, स्क्वायर मीटर, आईटीसी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में 06 औद्योगिक इकाइयों को आशय पत्र वितरित किए, जिनमें आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स शामिल हैं। इन इकाइयों से लगभग 1200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related Articles

Back to top button