नई दिल्ली

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए घर बैठे सिलेंडर की सुविधा, मारामारी से बचें…

मिडल-ईस्ट युद्द की आंच में गृहणी के चूल्हे...

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए घर बैठे सिलेंडर की सुविधा, मारामारी से बचें…

नई दिल्ली,11 मार्च 2025
मीडिया रिपोर्ट

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की आंच भारत के किचन तक पहुंच गई है। हर जगह चर्चा है कि गैस मिलना मुश्किल होने वाला है। ऐसे में अगर आपका सिलेंडर खत्म होने वाला है, तो बिना गैस एजेंसी जाए मोबाइल से ही बुक कर सकते हैं।

क्या सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आने वाली है?

अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रही जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग बंद हो गया है और गैस की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। ऐसे में सरकार ने सिलेंडर की कीमत ₹60 तक बढ़ा दी है और बुकिंग पीरियड 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में होटल और फैक्ट्रियों (कॉमर्शियल) की गैस सप्लाई पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है, ताकि घरों में किसी तरह की दिक्कत न आए।

घर बैठे कैसे बुक करें LPG सिलेंडर?

अगर गैस कम है, इसलिए एजेंसियों पर भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में धक्का-मुक्की से बचने के लिए वॉट्सऐप और मिस्ड कॉल सबसे आसान तरीका है। आप अपनी गैस कंपनी के नंबर पर वॉट्सऐप, मैसेज या फोन से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

Indane Gas (इंडियन ऑयल)

WhatsApp: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 75888 88824 पर ‘REFILL’ लिखकर भेजें।

Missed Call: 84549 55555 पर एक मिस्ड कॉल दें।

IVRS-SMS: आप 77189 55555 पर कॉल या मैसेज करके भी बुकिंग कर सकते हैं।
HP Gas (एचपी गैस)

WhatsApp: नंबर 92222 01122 सेव करें और ‘Hi’ लिखकर भेजें।

Missed Call: अपने नंबर से 94936 02222 पर मिस्ड कॉल मारें।

App: आप ‘HP Pay’ ऐप या Amazon/Paytm से भी पेमेंट और बुकिंग एक साथ कर सकते हैं।

Bharat Gas (भारत गैस)

WhatsApp: इनके ऑफिशियल नंबर 1800224344 पर ‘Hi’ भेजकर बुकिंग शुरू करें।

IVRS नंबर: बुकिंग के लिए 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करें।

SMS: ‘LPG’ लिखकर 7715012345 पर भेजें।
अब 25 दिन का नियम लागू हो गया है, इसलिए जैसे ही आपका कोटा खुले, तुरंत ऑनलाइन बुकिंग कर दें। ऑनलाइन बुकिंग (WhatsApp/App) करने पर आपको बुकिंग रेफरेंस नंबर तुरंत मिल जाता है, जिससे डिलीवरी ट्रैक करना आसान होता है। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, तो पहली बार अपनी एजेंसी जाकर या IVRS के जरिए उसे अपडेट जरूर करवा लें, ताकि आप इन सुविधाओं का फायदा उठा सकें।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी
Back to top button