इंदौर : निखिल दिनेश तिवारी मप्र प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक महासभा के अध्यक्ष नियुक्त
नियुक्ति पर सामाजिक बंधुओं ने दी बधाई, वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति किया आभार व्यक्त

निखिल दिनेश तिवारी मप्र प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक महासभा के अध्यक्ष नियुक्त
इंदौर, 09 दिसंबर 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा इंदौर के युवा समासेवी निखिल तिवारी को युवक संघ का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जानकारी अनुसार महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी एवं प्रांतीय सचिव सुबोध शर्मा ने अखिल भारतवर्षीय महासभा अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी की सहमति, अखिल भारतवर्षीय महासभा के महामंत्री एवं इंदौर महासभा संरक्षक प्रमोद व्यास की अनुशंसा पर निखिल तिवारी(इंदौर) को युवक महासभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति पर मुख्य संरक्षक पण्डित गोपाल शर्मा ‘मधुरम’, अध्यक्ष बसंत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद शर्मा, सचिव एवं अखिल भारतीय के महामंत्री मोहन त्रिपाठी आदि ने नवनियुक्त युवक महासभा अध्यक्ष निखिल दिनेश तिवारी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी,राजेश त्रिवेदी एवं सुबोध शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।