Blog

प्रसंगवश वीर शिरोमणि श्री दुर्गा दास राठौर 386वीं जयंती।

386वी जयंती

प्रसंगवश
वीर शिरोमणि श्री दुर्गा दास राठौर 386वीं जयंती।

सीहोर। 13 अगस्त 2024
आज राष्ट्रवीर श्री दुर्गा दास राठौर की
386वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है।

आज भी मारवाड़ के गांव में बड़े-बूढे लोग बहू बेटी को आशीर्वाद स्वरुप दो शब्द कहते हैं।

माई ऐसा पुत जणं जेहा दुर्गा दास,
बांध मरुधरा रखियो बिन खंबा आकाश

सीहोर, एमपी मीडिया पॉइंट

राष्ट्रवीर , श्री दुर्गादास जी ने जिस प्रकार औरंगजेब से लोहा लिया।
एवं अपने देश के प्रति और सम्राट के प्रति वफादारी का जो उदाहरण प्रस्तुत किया वह बेजोड़ है।

पूरे भारतवर्ष में मनाई जाएगी दुर्गादास राठौर जयंती।
—————————————
आज भारतवर्ष में राष्ट्रवीर शिरोमणि श्री दुर्गादास की 386वीं जयंती पूरी शानो शौकत के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।

 

सीहोर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होता है।
—————————————
सीहोर नगर में भी वीर शिरोमणि श्री दुर्गा दास राठौर की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है।
वीर दुर्गादास पार्क से शोभायात्रा के रूप में चल समारोह‌ नगर के प्रमुख मार्गो से निकलता है। जिसमें राठौर क्षत्रिय समाज के लोगों के साथ ही नगर के सभी गण मान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
यह शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रहती है।
विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत
नगर के अनेक स्थानों पर मंच लगाकर किया जाता है।

इस वर्ष चल समारोह के अध्यक्ष का दायित्व वरिष्ठ व्यवसायी एवं व्यापार महासंघ सीहोर के अध्यक्ष हरीश राठौर को दिया गया है।
समाज के अध्यक्ष सतीश दादा राठौर एवं चल समारोह के अध्यक्ष हरीश राठौर ने सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

जब तक सूरज चांद रहेगा वीर दुर्गादास राठौर का नाम रहेगा
————————————-
राष्ट्रवीर दुर्गादास कहीं के राजा महाराजा नहीं थे परंतु उनके चरित्र की महानता इतनी ऊंची उठ गई थी की अनेक पृथ्वीपाललों, राजा महाराजाओं और सम्राटों से भी ऊंचे हो गए थे। उनका यश तो उनसे भी ऊंचा होकर अजर अमर बन गया।
वीर दुर्गादास जी के चरणों में सादर नमन, प्रणाम और कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से पूर्ण स्मरण🙏🙏

— जयंत शाह ✍️🙏

Related Articles

Back to top button