Blog

अच्छी खबर : मिजोरम हुआ मुल्क का पहला मुकम्मल साक्षर

देश का पहला संपूर्ण साक्षर प्रदेश मिजोरम में खुशियां

मिजोरम हुआ मुल्क का पहला मुकम्मल साक्षर

एमपी मीडिया पॉइंट, 21 मई 2025
सात रानियों में से एक राज्य मिजोरम को कल संपूर्ण साक्षर घोषित किया गया है। वह देश का पहला राज्य बन गया है। मिजोरम में 97% साक्षर व्यक्ति निवास करते हैं।

इससे पहले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी 2024 में पूर्ण साक्षरता लक्ष्य को हासिल कर चुका है। नव साक्षरता मिशन के तहत 97 प्रतिशत साक्षरता हासिल करने पर किसी भी राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित कर दिया जाता है।

उल्लास नाम से चलाया गया साक्षरता मिशन

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2011 में हुई जनगणना में देश की साक्षरता दर 79.04 प्रतिशत थी। हालांकि इस लक्ष्य का हासिल करने की धीमी रफ्तार को देखते हुए मंत्रालय ने वर्ष जुलाई 2023 में उल्लास नाम से एक नव साक्षरता मिशन कार्यक्रम का ऐलान किया था। जिसमें जहां साक्षरता के नए मानक तय किए गए, वहीं राज्यों को इस मुहिम में तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति(एनईपी) से इस मुहिम को और भी मदद मिली। जिसमें स्थानीय भाषाओं में लोगों को अध्ययन सामग्री मुहैया करायी गई। इस बीच केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने मंगलवार को आइजोल में राज्य के मुख्यमंत्री लालदुहोमा की मौजूदगी में इसका ऐलान किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए प्रमाण पत्र भी सौंपा।

2011 की जनगणना में मिजोरम की आबादी करीब 19.80 लाख

मंत्रालय के मुताबिक दूसरे राज्य भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे है। छोटे राज्यों के लिए यह लक्ष्य आसान इसलिए भी है क्योंकि इनकी आबादी बड़े राज्यों के मुकाबले काफी कम है। 2011 की जनगणना में मिजोरम की आबादी करीब 19.80 लाख है। इसके अब करीब 25 लाख पहुंचने का अनुमान है। एक अनुमान के मुताबिक देश की साक्षरता दर मौजूदा समय में करीब 85 प्रतिशत हो गई है। 2011 में यह 74.04 प्रतिशत थी।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button