Blog

बारिश में कार्य में परेशानी न आए इसलिए बांटे रेनकोट।

बारिश

बारिश में कार्य में परेशानी न आए इसलिए बांटे रेनकोट।

सीहोर, एमपी मीडिया पॉइंट

सीहोर। बारिश के दिनों में शहर में नगर पालिका अमले को पेयजल सप्लाई का कार्य करने में नगर पालिका के कर्मचारियों को परेशानी न आए, इस दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पहल की है। उन्होंने कहा कि शहर में दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को रेनकोट का वितरण किया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के पेयजल कार्य की पूर्ति करने वाले कई कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने रेन कोट वितरित किए है। शहर में एक दिन छोड़कर पानी की क्षेत्रवासियों को पूर्ति की जा रही है। अनेक वार्ड में सुबह से देर शाम तक यह कर्मचारी जल सप्लाई कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका है। कर्मचारी बारिश में असुविधा महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्हें रेनकोट दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button