सीहोर ; वार्ड-34 में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ, आसानी से होगा प्राथमिक उपचार उपलब्ध…
सात वार्डों के लोगों को मिलेगी सुविधा

सीहोर ; वार्ड-34 में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ, आसानी से होगा प्राथमिक उपचार उपलब्ध…
सीहोर, 13 जनवरी 2026
एमपी मीडिया पॉइंट
विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सीहोर के वार्ड क्रमांक-34 में नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण किया।
सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि इस नवनिर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक से 07 वार्डों के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर के पास मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। जहाँ सामान्य बीमारियों का इलाज, दवाइयां, पैथोलॉजी जाँचें और विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह जैसी सुविधाएँ आसानी से मिलती हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हो रही हैं। कार्यक्रम के दौरान डीएचओ डॉ मालती आर्या, डॉ पिकेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक हरिओम मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे


