भाजपा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन संपन्न।
कार्यकर्ताओ का उमड़ा जन सैलाब।
आज इछावर के दशहरा मैदान में भाजपा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।जिसमे अलग अलग बूथों से कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में विदिशा लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने मातारानी के भजन गए। छोटी छोटी बालिकाओं का पैर पखार कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा की कार्यकर्त्ता को कुछ नही करना अपने अपने बूथों पर थोड़ी थोड़ी मेहनत करना है।चाहे हलियाखेड़ी हो,भाऊखेड़ी हो,नांगली हो आदि सभी बूथों पर जहां कांग्रेस में लोगो ने वोट दिए है। कांग्रेस में जो भी वोट गए है या जाते है उनको मनाना है। कॉन्ग्रेस का वोट अपनी ओर प्यार से लाना है। अकड़ से नही मोहब्बत से सभी को बताओ की भाजपा का काम बहुत अच्छा है।उन्होंने कहा की अगर में मुख्यमंत्री नही होता तो क्या नर्मदा जी का पानी आता क्या।काम करने के लिए पद जरूरी है पद मिलेगा तो ही आगे के काम सरलता से होंगे।मुझे चुनाव लडने के लिए बहनों द्वारा हर आयोजन में थोड़ा थोड़ा पैसा जुटा कर देती है।मेरा प्रदेश के भांजे,भांजियों से भी बहुत स्नेह है।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने भी सम्बोधित किया।
सुदेश राय सीहोर विधायक,नागपालिका अध्यक्ष सीहोर प्रिंस राठौर,विष्णुकरण सिंह वर्मा युवा नेता भाजपा, जगदीश वर्मा जनपद अध्यक्ष इछावर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना,नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा,मनीष विश्वकर्मा अध्यक्ष नगर युवा मोर्चा इछावर,राजू राजपूत, सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।