वन विभाग की बडी कार्यवाही लकड़ियों की कीमत – 54,742/- वाहन की कीमत 5,00,000/जब्त, सभी आरोपी फरार
कार्यवाही
वन विभाग की बडी कार्यवाही लकड़ियों की कीमत – 54,742/- वाहन की कीमत 5,00,000/जब्त, सभी आरोपी फरार
राजेश माँझी,एमपी मीडिया पॉइंट
वन विभाग की बड़ी कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा ब्रिजिश नगर में रात्रि को 3:30 बजे वन विभाग द्वारा घेराबंदी कर तीन नंबर कुएं पर 407 आयशर वाहन जप्त किया। 407 आयशर में 30 नग सागौन से भरी हुई।लकडियों की कीमत – 54,742/- वाहन की कीमत 5,00,000/-
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डाबरी से ब्रिजिश नगर मार्ग में तीन नंबर कुएं पर 3:30 बजे रात्रि को रैंजर नवनीत झा,डिप्टी रैंजर अशोक चौहान ब्रिजिश नगर द्वारा संयुक्त टीम गठित कर वहां की घेराबंदी कर बिना नम्बर का 407 आयशर लकड़ी से भरे हुए वाहन को जप्त किया। मौके पर सभी आरोपी फरार हो गए।
लकडियों की कीमत – 54,742/- वाहन की कीमत 5,00,000/-
कार्यवाही में मौजूद टीम
नवनीत झा रेंजर, अशोक सिंह चौहान डिप्टी रेंजर ब्रिजिश नगर, चंदर सिंह भिलाला, दीपक बेदी, कमलेश वर्मा, अर्जुन वर्मा, विकास, चंदर जलोरिया, निरंजन सिंह, अशोक गौर, दिपेन्द्र चौहान टीम में मौजूद थे।