Blog

श्री शिव धाम पर‌ शिव कथा में हनुमान जी का आगमन।

धार्मिक

श्री शिव धाम पर‌ शिव कथा में हनुमान जी का आगमन।

एम .पी. मीडिया पॉइंट , सीहोर

सीहोर। दिनांक 12 अगस्त,
पवित्र श्रावण मास मे सीहोर स्थित श्री माधव महांकाल आरोग्य आश्रम में पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है।
विद्वान पंडित श्री मोहित राम पाठक द्वारा अपनी विशिष्ट शैली में शिव पुराण के प्रसंग का वर्णन किया जा रहा है।
पंडित जी के कंठ से मधुर स्वर में कथा श्रवण कर उपस्थित जन समुदाय भाव विभोर हो जाता है।
बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं कथा में पहुंचकर धर्म का लाभ उठा रहे हैं।
आज कथा में दूसरे दिन जब कथा व्यास श्री मोहित राम जी पाठक द्वारा शिव विवाह का वर्णन किया जा रहा था उसी समय सुखद संयोग बना जब आनंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण-2 में
हनुमान जी की प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले
प्रसिद्ध कलाकार विक्रम मस्ताल शर्मा कथा स्थल पर पहुंचे।
कांग्रेस कार्यालय में आए विक्रम मस्ताल शर्मा को डॉ. बालवीर तोमर ने बताया कि सीहोर में गौ सेवा के लिए समर्पित श्री माधव महांकाल आरोग्य आश्रम में शिव महापुराण कथा का पांच दिवसीय आयोजन चल रहा है।
विक्रम मस्ताल शर्मा (हनुमान जी),पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ बलवीर तोमर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, संगठन मंत्री गणेश तिवारी, निशांत वर्मा, सुनील दुबे, तुलसी राठौर, कृष्णकांत रिछारिया, देवी सिंह थारोल,
राम रघुवंशी सहित सभी ने कथा पंडाल में पहुंचकर व्यास पीठ पर विराजित पंडित मोहित राम जी पाठक का पुष्प हारों से स्वागत किया।
व्यास पीठ पर विराजित पंडित मोहित राम जी पाठक द्वारा आशीर्वाद स्वरुप सभी को रुद्राक्ष प्रदान किये। आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद के रूप में रुद्राक्ष प्राप्त कर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं श्री मोहित राम जी और श्री माधव मंहाकाल आरोग्य आश्रम समिति के प्रति आभार प्रदर्शित किया।
आयोजन समिति ने सभी धर्म प्रेमी लोगों से कथा में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।
(-जयंत शाह )

Related Articles

Back to top button