सीहोर जिला
इछावर सहित सीहोर जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की पर्याप्त आपूर्ति
निरीक्षण के बाद का नजरिया...

सीहोर जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की पर्याप्त आपूर्ति
इछावर, 26 मार्च 2025
एमपी मीडिया पॉइंट
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेशमा भामोर ने कल बुधवार को इछावर स्थित 04 पेट्रोल पंपो एवं एक गैस एजेंसी (माधव गैस एजेंसी) का निरीक्षण किया। इसी प्रकार आष्टा, इछावर, भैरूंदा में अधिकारियों द्वारा अनेक गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों पर पर्याप्त पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस उपलब्ध पाई गई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है।



