Blog

इछावर: एक पौधा मां के नाम पर रोपित किया गया।

पुलिस विभाग का अभिनव प्रयास, कहा- सारे काम छोड़ दो सबसे पहले पौधे रोप दो।

एक पौधा मां के नाम पर रोपित किया गया।

इछावर, एमपी मीडिया पॉइंट

आयोजन थाना इछावर प्रागंण में किया गया।जिसमे टीआई बृजेश कुमार,उपनिरीक्षक मनोज पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, इछावर वन परिक्षेत्राधिकारी अवनीश झा सहित थाने के स्टाप एवं अन्य विभाग के आधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मौजूद अधिकारी गणों एवं जनप्रितिनिधियो ने कहा की पर्यावरण को बचाने के लिए पौध रौपण आवश्यक है। हरियाली से ही खुशहाली है। खास बात यह है के पौध रौपण के लिए आम नागरिकों को भी जागरूक किया जाए। और आम नागरिक का भी यह कर्तव्य बनता है की वह भी नन्ने पौधो को उछेरना पर पूरा ध्यान दे।

बता दे की सीहोर जिला मुख्यालय पर भी पुलिस विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे विभाग के उच्च अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button