छिंदवाड़ाहादसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा से लौट रहे लोगों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी निजि बस

मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा से लौट रहे लोगों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत

छिंदवाड़ा, 26 मार्च 2025
मीडिया रिपोर्ट

प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा से वापस लौट रही एक प्राइवेट बस उमरानाला चौकी क्षेत्र में चिखली गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा कि गुरुवार को छिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में हितग्राही सम्मलेन और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जनसभा थी. जनसभा में शामिल होने के लिए लोग बसों में सवार होकर आए थे. सीएम मोहन यादव के जाने के बाद सभी उन्हीं बसों में सवार होकर वापस लौट रहे थे. उमरानाला चौकी क्षेत्र के चिखली गांव के पास इन्हीं में से एक बस हादसे का शिकार हो गई. बस अचानक से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

चीख-पुकार ही चीख-पुकार

बस के पलटते ही तेज आवाज सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए. लोगों ने देखा तो बस के अंदर चीख-पुकार मची हुई थी. लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे. इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर लोगों को बस से निकालना शुरू किया. इसी बीच पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आनन-फानन में आठ एंबुलेंस मौके पर बुलाई. एबुलेंस की मदद से एक-एक कर घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया.

जानकारी अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 50 लोग सवार थे. इनमें से 10 लोगों को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. वहीं 30 घायलों का इलाज अस्तपाल में चल रहा है. सभी मृतक और घायल करेर, ग्वारा और भण्डारकुण्ड गांव के रहने वाले हैं।
हादसे की सूचना पर छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा मप्र से प्रकाशित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के हिंदी दैनिक अख़बारों- दैनिक भास्कर नवभारत, नईदुनिया,दैनिक जागरण,पत्रिका,मुंबई से प्रकाशित धर्मयुग, दिनमान के पत्रकार रहे, करीब पांच शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक चैनलों में भी बतौर रिपोर्टर के हाथ आजमाए। वर्तमान मे 'एमपी मीडिया पॉइंट' वेब मीडिया एवं यूट्यूब चैनल के प्रधान संपादक पद पर कार्यरत हैं। आप इतिहासकार भी है। श्री शर्मा द्वारा लिखित "पूर्वकालिक इछावर की परिक्रमा" इतिहास एवं शोध पर आधारित है। जो सीहोर जिले के संदर्भ में प्रकाशित पहली एवं बेहद लोकप्रिय एकमात्र पुस्तक में शुमार हैं। बीएससी(गणित) एवं एमए(राजनीति शास्त्र) मे स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के पश्चात आध्यात्म की ओर रुख किए हुए है। उनके त्वरित टिप्पणियों,समसामयिक लेखों,व्यंगों एवं सम्पादकीय को काफी सराहा जाता है। सामाजिक विसंगतियों, राजनीति में धर्म का प्रवेश,वंशवाद की राजसी राजनिति जैसे स्तम्भों को पाठक काफी दिलचस्पी से पढतें है। जबकि राजेश शर्मा खुद अपने परिचय में लिखते हैं कि "मै एक सतत् विद्यार्थी हूं" और अभी तो हम चलना सीख रहे है..... शैलेश तिवारी

Related Articles

Back to top button