युद्ध के दौरान इज़रायली हमले में 100 बच्चों की हो चुकी मौत, मरने वालों की कुल संख्या 773
मिडिल ईस्ट युद्द बढ़ते घातक परिणाम..

युद्ध के दौरान इज़रायली हमले में 100 बच्चों की हो चुकी मौत
अंतर्राष्ट्रीय, डेस्क मीडिया
इजरायल के हिजबल्लाह के हमलों में लेबनान के अंदर सौ बच्चों की मौत हो चुकी है यह जाता जानकारी शुक्रवार को उस समय सामने आई जब लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय नें आंकड़े जारी किए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक कुल 773 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 62 महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा 1,900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
लगातार बढ़ रहा है संघर्ष
लेबनान और इजराइल के बीच हाल के दिनों में संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीमा क्षेत्रों में मिसाइल हमले और हवाई हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। लेबनान के अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में आम नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, खासकर बच्चों और महिलाओं की मौत की संख्या चिंताजनक है।
नागरिक इलाकों पर हमलों का आरोप
लेबनान सरकार का आरोप है कि कई हमले ऐसे इलाकों में भी हुए जहां आम नागरिक रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग घायल होने के कारण अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ गया है। दूसरी ओर इजराइल का कहना है कि उसके हमले हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं, क्योंकि हिजबुल्ला की ओर से भी लगातार रॉकेट और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं।
क्षेत्र में बढ़ रही चिंता
मिडिल ईस्ट में पहले से ही कई मोर्चों पर तनाव बना हुआ है। ऐसे में लेबनान और इजराइल के बीच बढ़ता संघर्ष पूरे क्षेत्र में हालात को और गंभीर बना सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव इसी तरह जारी रहा तो मानवीय संकट और गहरा सकता है और बड़ी संख्या में आम नागरिक इसकी चपेट में आ सकते हैं।



